HomePunjabJalandharJalandhar News: युवक के कत्ल मामले में परिवार में रोष, जंग का...

Jalandhar News: युवक के कत्ल मामले में परिवार में रोष, जंग का मैदान बना थाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस के फूले हाथ-पांव, चप्पल मारने के लिए दौड़ा पीड़ित

जालंधर, ENS: थाना 5 के अधीन आते चौहान कालोनी में नौजवान का कत्ल किया गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। मृतक शादीशुदा था और उसके एक बच्चा है। इस घटना को लेकर सुबह से परिवार का आरोप था कि बेटे का कत्ल किया गया है और जो व्यक्ति बेटे का शव लेकर आया है उसी ने कत्ल किया है। इस मामले को लेकर परिवार में आरोपी के खिलाफ भारी रोष पाया गया।

देखते ही देखते थाना जंग का मैदान बन गया और पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। दरअसल, आरोपी को देखकर पीड़ित परिवार भड़क गया और थाने में चप्पल लेकर उसे मारने के लिए परिवार भाग। लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव किया और परिवार को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस घटना के दौरान पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जिसके कुछ देर बाद कत्ल मामले में दपंति को गिरफ्तार किया गया। एसीपी ने कहा कि सुबह 6 बजे बस्ती शेख में एक शव मिलने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि मनदीप सिंह पत्नी के साथ रेहड़ी पर शव को लेकर आता है और घटना स्थल पर फेंक कर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को राउंडअप कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। गिरफ्तार आरोपी भगौड़ा भी रह चुका है और उसके बाद 2 साल के लिए जेल भी काट चुका है। वहीं आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -