Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया हमला, गंभीर जख्मी

Jalandhar News: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया हमला, गंभीर जख्मी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः गाली गलौज करने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत करने जा रहे पीड़ित पर उक्त युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के परिवार ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। हमले की जानकारी थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई है। घायल की पहचान न्यू मॉडल हाउस निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले युवकों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है।

उक्त युवकों ने कुछ दिन पहले भी अपने साथियों के साथ घर में गाली गलौज की थी। रविवार सुबह वह नाई के पास गए थे, पीछे से पत्नी ने फोन कर बताया कि उक्त युवक घर में आकर धमकियां दे कर गए हैं। पीड़ित ने कहा कि वह घर गए और वहां से शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने घेरकर हमला कर दिया। सबके पास तेजधार हथियार थे, उन्होंने आते ही पीटना शुरू कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर, बाजू व लात पर गंभीर चोटें आईं हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -