जालंधर, ENS: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला रामगढ़िया गुरुद्वारा साहिब के पास से बाइक चोरी का सामने आया है। जहां एक सिख नौजवान और मोने नौजवान द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि लाल रंग की बाइक पर सवार एक नौजवान घटना स्थल पर आता है, वहीं साथी पैदल गली में आता है।
जिसके बाद चंद सैकेंड में दोनों गुरुद्वारा साहिब के पास से बाइक लेकर फरार हो जाते है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान चोरों ने बाइक पर नंबर प्लेट भी नकली लगाई हुई है। चोरों की बाइक की नबंर प्लेट पर पीबी 08 एम 5855 दिखाई दे रहा है। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित के अनुसार उसने दुकान के बाहर काले रंग की स्पलेंडर बाइक पीबी 08 EX 5272 खड़ी की थी। इस दौरान 2 नौजवान चंद सैकेंड में बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।
