जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट एनएच पर स्थित भोगपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां हाईवे पर बस चालक ने रेहड़े को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
View this post on Instagram
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना सुबह करीब 4:22 बजे की है, जहां भोगपुर में चावला स्वीट्स के सामने एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे मोटर रेहड़े को टक्कर मार दी।
रेहड़े को टक्कर लगते ही तीनों 10 फीट उछलकर रोड पर गिरते हैं। मां और एक बेटी के ऊपर से बस गुजर जाती है। एक्सीडेंट के बाद शवों की पहचान तक करना मुश्किल हो गया। शव बुरी तरह से कट चुके थे। हाथ-पैर नजर नहीं आ रहे थे। हादसे में रेहड़े पर सवार पिंकी और उनकी बेटी योइदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी अबीदा गंभीर रूप से घायल हो गई। एसएसएफ टीम ने घायल बच्ची को सिविल अस्पताल काला बकरा पहुंचाया। मौके पर पहुंचे थाना भोगपुर के जांच अधिकारी ASI सलिंदर सिंह और 112 टीम ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
