जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की मां-बेटी स्कीम सत्कार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र को बंद करवाने के लिए दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं आंगनबाड़ी की महिलाओं का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखविंदर कोटली के करीबियों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है और आंगनबाड़ी को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने को लेकर विरोध किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी से संबंधित व्यक्ति उन्हें लगातार परेशान करके धमकियां दे रहे है। आरोप है कि उनके द्वारा सीएम भंगवत मान के पोस्टर फाड़ दिए गए और दीवारों पर किए नए रंगों को हटा दिया गया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही।
मामले की जानकारी देते हुए गांव संगवाल के जसप्रीत सिंह ने कहा कि कुछ शरारती अनंसरों द्वारा आंगनबाड़ी में सीएम भगवंत मान के पोस्टर फाड़ दिए गए। इस मामले को लेकर एडीसी को शिकायत दी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा नामात्र एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि आंगनबाड़ी टीचर को उक्त शरारती अंनसरों द्वारा धमकी दी जा रही है। धमकी में कहा जा रहा है कि उसे गांव से निकाल दिया जाएगा। आरोप है कि कांग्रेस पार्टी से संबंधित व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जसप्रीत ने आरोप लगाए कि कनाडा के रहने वाले दातार सिंह, जोरावर सिंह है। पीड़ित के अनुसार दोनों की आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली के करीबी है। जसप्रीत ने कहा कि उनका हलका आदमपुर है और थाना करतापुर है।
थाना करतापुर होने के कारण सुनवाई कम हो रही है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा दातार सिंह, नंबरदार जोरावर सिंह, रजेश कुमार सहित 2 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जसप्रीत ने कहा कि उन्हें आंगनबाड़ी को हटाने को लेकर मांग की जा रही है। उनका कहना है कि वह आंगनबाड़ी को गांव से बाहर कैसे ले जा सकते है और लोगों बच्चों की पढ़ाई पर इसका काफी असर देखने को मिलेंगा। लाल लकीर की जगह है और 21 सालों से आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है। आरोप है कि बेचने के कारण यह कांग्रेस के करीबियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जसप्रीत ने कहा कि पवन टीनू द्वारा सीएम भगवंत मान के समक्ष मुद्दा रखा गया है। ऐसे में आज वह दोबारा से प्रशासन के पास गुहार लेकर आए है और इंसाफ की मांग की जा रही है।
वहीं महिला ने कहा कि उनकी वर्कर को काफी परेशान किया जा रहा है। दातार सिंह ने फोन पर कहा कि महिला को गांव से निकालना है और उसे दूर तक भगाया जाएगा। महिला के अनुसार वह कांग्रेस पार्टी से संबंधित है। आंगनबाड़ी की दीवारों पर रंग बदल दिया जाता है। आरोप है कि उसे भी धमकी दी गई और उसकी वर्कर को भी धमकी दी गई। जिसमें कहा गया कि वह बदली दूर करवा देंगे और महिला अपने बच्चों के लिए तरस जाएगी।
एक अन्य महिला ने कहा कि 20 सालों से आंगनबाड़ी केंद्र गांव में चलाया जा रहा है। ऐसे में सरकार की मां-बेटी स्कीम सत्कार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारों को रंग किया जाने लगा और उस दौरान स्कीम को रोकने की दूसरे पक्ष द्वारा की गई। आरोप है कि स्कीम शुरू होने के कारण एतराज किया गया और गांव में स्कीम को बंद करने के लिए किया गया। विरोधियों द्वारा रंग रोगन को हटा दिया गया और सीएम भगवंत मान के पोस्टर फाड़ दिए गए। विरोध कांग्रेस पार्टी से संबंधित है। इस मामले को लेकर उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे गए। पुलिस ने विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस मामले को लेकर कोई सुनवाई ना होने के कारण आज वह प्रशासन से गुहार लगाने के लिए पहुंचे है। पीड़ित ने कहा कि उसे आंगनबाड़ी में काम करते 16 साल हो गए, जबकि उसकी हेल्पर 1990 से नौकरी कर रही है। ऐसे में विरोधी उन्हें फोन करके धमकी नहीं दे रहे, बल्कि उनकी हेल्पर के जरिए धमकी दे रहे है।
