Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: आज सुबह अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से लोगों...

Jalandhar News: आज सुबह अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। आज सुबह जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। जालंधर और पठानकोट में तेज हवाएं भी चलीं। दूसरी ओर चंडीगढ़ में आज भी लू जारी रही। वीरवार को पंजाब में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस गिर गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन घंटों में चंडीगढ़ और मोहाली में बादल छाने की संभावना है, जिनके साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी और लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 24 मई से 26 मई तक आसमान सामान्यतः साफ रहेगा। इस अवधि के दौरान तापमान फिर बढ़ने की संभावना है और 26 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ: ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਅਚਾਨਕ ਬਦਲਿਆ ਮੌਸਮ, ਮੀਂਹ ਤੇ ਤੇਜ਼ ਹਵਾਵਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲੀ ਰਾਹਤ

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -