Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए दविंदर की मां का आया बयान,...

Jalandhar News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए दविंदर की मां का आया बयान, देखें VIDEO

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

13 दिन पहले गया था अमेरिका

जालंधर, ENS: अमेरिका ने 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया था। जिन्हें अमेरिका सेना के जहाज सी-17 में बीते दिन अमृतसर एयरपोर्ट पर लाया गया। इनमें जालंधर के 4 यात्री मौजूद थे। जिसमें देहात के लांदड़ा गांव का एक यात्री 40 वर्षीय दविंदरजीत भी शामिल था। मीडिया से बात करते हुए दविंदरजीत की माता बलवीर कौर ने बताया कि उनका बेटा 2 महीने पहले गया था। माता ने बताया कि वह पहले दुबई में गया था, जिसके बाद वहां से वह अमेरिका चला गया।

माता ने कहा कि दुबई से दविंदर 13 दिन पहले अमेरिका गया था, लेकिन 13वें दिन ही उसे अमेरिका से डिपोर्ट किया गया। माता ने कहा कि डेढ़ महीना दविंदर दुबई में रह रहा था और देर रात वह अमृतसर एयरपोर्ट से घर लौटा है। माता का कहना है कि जब वह घर लौटा है किसी से बात नहीं कर रहा। आज सुबह 5 बजे वह किसी काम के सिलसिले घर से चला गया। जब से वह अमेरिका गया उसकी बेटे से कोई बात नहीं हुई। आज सुबह पुलिस भी दविंदर के घर पहुंची है और मामले में परिवार से बातचीत कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -