Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: शिरोमणि अकाली दल की भर्ती शुरू, बीबी जागीर कौर का...

Jalandhar News: शिरोमणि अकाली दल की भर्ती शुरू, बीबी जागीर कौर का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री अकाली दल की भर्ती संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित की गई 5 सदस्यीय समिति द्वारा आज नौवीं पातशाही गुरुद्वारा मीटिंग की गई। वहीं इस समागम के बाद शिरोमणि अकाली दल की भर्ती शुरू की जाएगी। जिसमें स. गुरप्रताप सिंह वडाला, मनप्रीत सिंह इयाली, इकबाल सिंह झूंडा, संत सिंह उमैदपुरी और बीबी सतवंत कौर ने कहा कि भर्ती मुहिम को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और यह 5 सदस्यीय समिति कौम को पंथ प्रदर्शित नेतृत्व प्रदान करेगी। वहीं मीडिया से बात करते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा कि 5 मेंबरी कमेटी की अगुवाई में भर्ती को लेकर जालंधर में बड़ा इकट्ठ देखने को मिला है।

मलेरकोटला के बाद जालंधर में लोगों का भारी हजूम देखने को मिला है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि शायद ही पहले  ऐसा देखा गया कि शिरोमणि अकाली दल की भर्ती को लेकर लोग खुद कापियां मांग रहे है। इस दौरान बीबी जागीर कौर ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के घरों में जाकर उन्हें शामिल करने की अपील की गई। इस दौरान बीबी ने कहा कि इस मुहिम के तहत शिरोमणि अकाली पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। वहीं सुखबीर बादल को लेकर बीबी जागीर कौर ने कहा कि उन्होंने अपनी अलग भर्ती शुरू की हुई है, ऐसे में वह उनके बारे में कुछ नहीं कह सकते।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -