Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: भीषण हादसा, कार, बाइक और एक्टिवा की टक्कर में 2...

Jalandhar News: भीषण हादसा, कार, बाइक और एक्टिवा की टक्कर में 2 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: किशनगढ़ से आदमपुर जीटी रोड पर स्थित नज़दीकी गांव दौलतपुर में कार-मोटरसाइकिल और एक्टिवा में टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा और मोटरसाइकिल सवार दोनों चालक गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई ईओन कार नंबर PB05 AD 8569 में सवार अमन नामक व्यक्ति हुशियारपुर से फिरोजपुर जा रहा था।

इस दौरान आदमपुर किशनगढ़ जीटी रोड पर स्थित दौलतपुर गांव के नज़दीक कार चालक ने मोटरसाइकिल नंबर PB08 EM 1217 में टक्कर मार दी। वहीं उसके पीछे एक एक्टिवा सवार महिला को सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बेकाबू होकर उलट साइड पर पेड़ों से टकरा गई। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में उछलकर सड़क पर गिर गया।

इस हादसे के दौरान एक्टिवा सवार महिला और मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की ओर से प्राइवेट वाहन की मदद से जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। कार में 4 लोग सवार थे, हालांकि चारों का बचाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी आलवलपुर की टीम के इंचार्ज ASI रविंदर सिंह मौके पर पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एएसआई का कहना हैकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं तीनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेना के जवानों से भिड़ी Gen Z, कहा- हमारे टैक्स से आपको सैलरी जाती, Video Viral

श्रीनगर: लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट पर एक तेजी...

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल...

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत

पटियालाः खन्नौरी के नज़दीक घग्गर पुल के पास देर...

Jalandhar News: कीमती भगत का आया बयान, कहा- 21 को ‘पंजाब बंद’ की कॉल फैसला गलत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब गौ सेवा कमीशन के उप चेयरमैन कीमती भगत ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल, 21 तारीख...

सेना के जवानों से भिड़ी Gen Z, कहा- हमारे टैक्स से आपको सैलरी जाती, Video Viral

श्रीनगर: लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट पर एक तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिख...

पहली बार 1178 फीट की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज से बादलों को चीरती निकली वंदे भारत ट्रेन, देखें वीडियो

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रियासी में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे...

डांट से नाराज 2 छात्रों ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी काबू

अगरतलाः तेलंगाना के नालगोंडा जिले के कोंडामल्लेपल्ली में स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की सनसनीखेज हत्या कर देने का...