जालंधरः शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोर घर का खुला गेट देखकर बेखोफ होकर घर में घुस गया और चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। इसी दौरान चोरी करने वाले युवक को लोगों द्वारा काबू कर लिया। घटना के बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
जानकारी मुताबिक, एक मोहल्ले में उस समय हंगामा हो गया जब एक चोर घर का दरवाजा खुला होने के चलते चुपके से अंदर घुस गया। वह जैसे ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला था कि लोगों ने उसे मौके से पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने चोर का वीडियो भी बनाया जिसमें चोर ने कबूल किया कि वह नशा ग्रस्त है और नशीले पदार्थ 120 फुटी रोड पर स्थित दुकानों से खरीदता है। वहीं लोगों ने जब उसकी तलाशी ली तो उससे पहचान पत्र भी बरामद हुआ जिसमें उसकी पहचान राजेश निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
