Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: महिला के कत्ल मामले में थाना प्रभारी का आया बयान,...

Jalandhar News: महिला के कत्ल मामले में थाना प्रभारी का आया बयान, आरोपी फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जिले के गांव नाहला के अधीन आते सागर एक्लेंव में पति ने पत्नी का तवे मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान सीता निवासी नेपाल के रूप में हुई है। आज जिले में कत्ल की दूसरी घटना है। इससे पहले गदइपुर में नौजवान का कत्ल किया गया। वहीं थाना लांबड़ा के एसएचओ बलबीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए प्रवासी परिवार है और नेपाल से आए है। परिवार को इस घर में 20 दिन आए हुए है। थाना प्रभारी ने कहा कि पति संतोष रविवार को घर पर आया था। इस दौरान बड़ा बेटा काम के सिलसिले में चला गया और छोटा बेटा नीचे आकर मोबाइल में व्यस्त हो गया।

जिसके बाद पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पति संतोष ने पत्नी सीता के सिर पर तवे से कई बार वार किए। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोटे आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि दोनों में हुए विवाद की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी गिरफ्त से फरार है। बेटे के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस को आरोपी की छिपे होे के इनपुट में मिले है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं बसपा कार्यकर्ता विजय यादव ने कहाकि उन्हें इलाके में प्रवासी ने पत्नी का कत्ल कर दिया। परिवार को इलाके में आए 15 दिन ही हुए है।

विजय ने कहा कि उन्हें पता चला कि आरोपी नेपाल में भी किसी का कत्ल करके आया है। उन्होंने कहा कि इलाके में लोगों द्वारा किरायेदार रखे तो जा रहे है, लेकिन उनकी पुलिस वेरिफिकेश नहीं की जा रही। ऐसे में उन्होंने इलाका निवासियों से किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेश करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी से भी इलाके में किरायेदारों को लेकर पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा था, लेकिन उनके द्वारा भी किसी की वेरिफिकेशन नहीं की गई। विजय ने कहा कि आरोपी ने तवे से हमला करके पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इस भीषण घटना में मृतक महिला की आंखे बाहर आ गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया। घटना स्थल पर जांच करने के लिए डीएसपी पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -