टेक्नोलॉजी: एआई टूल्स के चलते जीवन आसान हो गया है परंतु इसका साइबर हमलों में इस्तेमाल होने के डर से चिंता पैदा हो रही है। अब हाल ही में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने एंथ्रोपिक के एआई मॉडल Claudes Mythos के खतरों को लेकर ध्यान आकर्षित किया था। ऐसे में अब कनाडा ने भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। कनाडा के बैंकिंग रेगुलेटर ने चेतावनी दी है कि पावरफुल एआई मॉडल्स की मदद से साइबर अटैकर्स खामियों का तुरंत पता लगाकर अटैक कर सकते हैं। बैंकों के पास अब बचाव के लिए कम समय होगा। बता दें कि भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इसी तरह की चिंता को लेकर बैंकों के साथ बैठक कर चुकी है। अप्रैल में हुई इस बैठक में सीतारमण ने बैंक प्रमुखों से Claude Mythos को लेकर सतर्कता बरतने और बचाव के कदम उठाने के लिए कहा था।
Claude Mythos से बढ़ेगा साइबर खतरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा के बैंकिंग रेगुलेटर ने इस साल अप्रैल में देश के बड़े बैंकों और इंश्योरेस कंपनियों के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर और चीफ रिस्क ऑफिसर की भी एक ईमेल भेजा हुआ था। इसमें उन्होंने कहा Claude Mythos जैसे एंडवांस्ड एआई मॉडल्स साइबर खतरों की रफ्तार बढ़ेगी। इससे संस्थानों के पास अपनी सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए अब समय ही नहीं बचेगा। ईमेल में यह लिखा गया था कि Claude Mythos जैसे मॉडल्स आने के बाद बैंकों के लिए अपने सिस्टम की कमियों को दूर करने के लिए अब समय कम हो चुका है।
ट्रंप को भी लगा डर
इस एआई एडवांस्ड सिस्टम को लेकर ट्रंप भी डर जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाे कि एआई के फील्ड में लगातार हो रहे विकास से ऐसी स्थिति नहीं आएगी। ऐसे में इसके कारण मानवता के अस्तित्व पर भी खतरा आ सकता है। ट्रंप ने एआई में लगातार हो रहे विकास को कंट्रोल में रखने के लिए एक किल स्विच की जरुरत भी बताई थी।
इस वजह से Claude Mythos बना चिंता
Anthropic का यह मॉडल काफी मजबूत है। इसे अभी भी पब्लिक के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। वहीं एंथ्रोपिक दुनियाभर में कुछ लिमिटेड कंपनियों के साथ मिलकर इसको टेस्ट भी कर रही हैं। यह मॉडल किसी भी सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को हैक कर सकता है। यह सॉफ्टवेयर की खामियों को तुरंत पकड़ लेता है।
