Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: National Highway पर पिकअप और कार की टक्कर, दूसरी लेन...

Jalandhar News: National Highway पर पिकअप और कार की टक्कर, दूसरी लेन में पलटी गाड़ियां, एक घायल , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर में नेशनल हाईवे-44 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो पिकअप और कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों की टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां डिवाइडर पर लगे पेड़ों को उखाड़ते हुए दूसरी लेन में जा पलटीं। हादसे में कार सवार दो लोगों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद जालंधर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो पिकअप चालक कमल जालंधर से सामान लोड कर लखनऊ जा रहा था। उसने बताया कि कार सवार पिछले एक-दो किलोमीटर से लगातार कट मार रहे थे। आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार अचानक पिकअप के सामने आ गई। दोनों वाहनों की रफ्तार करीब 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन संतुलन खो बैठे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हुए फिल्लौर से गोराया की ओर जाने वाली लेन में जा गिरे।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पिकअप पलटकर उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। सड़क पर कांच और वाहनों के पुर्जे बिखर गए। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम और ड्यूटी अफसर जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है। हाईवे पर यातायात सुचारु रखने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान पिकअप चालक वाहन में रखा सामान निकालता नजर आया। पुलिस और हाईवे प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार...

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या, जहर खाने की आशंका

नई दिल्लीः एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता...

Jio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, याद आए पुराने दिन

नई दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्मस की आईपीओ लिस्टिंग के दौरान...

Punjab News: श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरी, कमेटी ने कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की दी चेतावनी, देखें CCTV

मोहालीः डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में स्थित...

प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

शिमला: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकार ने दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध...

CM Sukhu ने पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रमेश...

एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने की आत्महत्या, जहर खाने की आशंका

नई दिल्लीः एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर...

Jio Listing में बेटी ईशा की स्पीच सुनकर इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, याद आए पुराने दिन

नई दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्मस की आईपीओ लिस्टिंग के दौरान मुकेश अंबानी भावुक हो गए। मुकेश अंबानी बेटी ईशा अंबानी...