AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाए जाने पर पार्टी वर्करों...

Jalandhar News: परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाए जाने पर पार्टी वर्करों ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रधान के रूप में परगट सिंह की नियुक्ति पर जालंधर के कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपे जाने से पूरे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नेताओं ने कहा कि परगट सिंह सभी को साथ लेकर पार्टी के लिए काम करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने परगट सिंह की नियुक्ति के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सचिन पायलट का दिल से धन्यवाद किया। नेताओं ने कहा कि परगट सिंह एक अनुभवी व्यक्ति हैं। खेल के मैदान में वह कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं और अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पंजाब कांग्रेस का कप्तान बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है।

इस मौके पर नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत और एकजुट करके 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के संगठन को मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को लेकर आगे काम करेंगे।

कार्यक्रम में विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रधान राजिंदर बेरी, पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह, डॉ. नवजोत दहिया, सुरिंदर कौर, अनुराधा बंगा,  रेनू सेठ, पवन कुमार,  जगदीप सिंह सोनू संधार, प्रेम नाथ दकोहा,  टोनू जिंदल,  हरमीत सिंह, विपिन कुमार,  मनजीत सिमरन,  अश्वनी सोंधी,  प्रेम पाल डुमेली, रोहन चड्ढा, सतपाल मिक्का, लेख राज, सुभाष ढल्ल, गुलशन मिड्ढा, अमन धनौवाली, जगजीत जीता,  सुधीर घुग्गी, अनिल गिल, विद्या सागर, लवली सरंगल, विक्रम शर्मा, ब्रह्म देव सहोता, निशांत घई, गैरी कोटली, मुख्तार अहमद, समीर चिश्ती, करण सुमन, मनमोहन बंगा, सुरजीत सिंह भून, लक्की सिंह खालसा, सुरजीत सिंह राठौर,  दारा सिंह,  दविंदर सिंह लसाड़ा, तरलोचन सिंह, सुरिंदर बलजीत सिंह जौहल, अमरजीत सिंह कंग,  परमिंदर सिंह मल्लियां, बलजीत सिंह जौहल,  मोटा सिंह,  सुखविंदर सिंह,  अजीत राम,  अवतार खोजा,  मनप्रीत चड्ढा और जसवीर सिंह शीरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

इम्युनेटिक लाइफ़साइंस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद, इंटरव्यू 7 को

ऊना,सुशील पंडित: इम्यूनैटिक लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद...

ईसपुर शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकों एवं समिति...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़/तरनतारन: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

बंगाणा महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की...

IIIT ऊना ने मनाया इंस्टीट्यूट डे, मेराकी 2K26 के समापन पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएं

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में...

इम्युनेटिक लाइफ़साइंस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद, इंटरव्यू 7 को

ऊना,सुशील पंडित: इम्यूनैटिक लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद में मेंटेनेंस ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग), क्वालिटी एश्योरेंस...

ईसपुर शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों के शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक स्वास्थ्य को बेहतर...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़/तरनतारन: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज तरनतारन दाना मंडी में...

बंगाणा महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की महिला वॉलीबॉल टीम को आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल...