जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैवल एजेंटों द्वारा लगातार भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि शहर में आए दिन ठगी के शिकार हुए लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है, लेकिन उसके बावजूद पुलिस उक्त ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कोई सख्ती से कार्रवाई नहीं करती है। यही कारण है कि गढ़ा रोड़ पर स्थित Kingdom Consultants कई बार विवादों में घिर चुका है। जिस पर कई बार लोगों द्वारा ठगी के आरोप लगाए जा चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई ना होने के चलते एक बार फिर से Kingdom Consultants विवादों में आ गया। दरअसल, आज भुलत्थ से आए परिवार ने Kingdom Consultants पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप लगाए है।
परिवार द्वारा आज दफ्तर पर हंगामा किया जा रहा है। जहां परिवार ने कहा कि नवबंर 2024 में स्कूली वीजा लगवाने के लिए 12.40 लाख रुपए दिए थे। जिसके बाद उन्हें कहा गया कि रिफ्यूजल आ गई। पीड़ित ने कहा कि जब उनके द्वारा रिफ्यूजल दिखाने के लिए कहा गया तो दफ्तर के कर्मियों द्वारा अब तक नहीं दिखाया जा रहा। परिवार ने कहा कि सारी पेमेंट कैश दी हुई है। आज जब वह दफ्तर आए तो देखा वहां पर 12 से 14 अन्य लोग ठगी का शिकार हुए।
वहीं मोहाली से आए संदीप ने कहा कि स्कूली वीजा लगवाने के बाद टूरिस्ट वीजा लगा देते है। जिसके बाद दफ्तर के कर्मी 6 से 7 माह तक टाल मटौल कर देते है। इस दौरान बाद में रिफ्यूजल का कहा जाता है। जिसके बाद चैक दे दिया जाता है, लेकिन दफ्तर के कर्मियों का चैक भी बाउंस हो गया। व्यक्ति ने कहा कि उसने 12 लाख रुपए कनाडा में बच्चे को भेजने के लिए दिए थे। आरोप है कि अब दफ्तर में बाउंसर खड़े किए हुए है और वह लोगों के साथ विवाद करते है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।