जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित पचरांगा गांव से सामने आया है, जहां बाइक सवार घर के बाहर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित ने घटना की सूचना भोगपुर पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को खोल बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मदन लाल प्रवासी के घर के बाहर हेलमेट पहने 2 बाइक सवार ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए।
यह घटना लड़की को लेकर बताई जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 23 अप्रैल को अल सुबह 3.29 बजे हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार आते है और ताबड़तोड़ गोलियां घर के बाहर चलाने लग जाते है। गोलियों की आवाज सुनकर एक घर से व्यक्ति बाहर आ जाता है।
लेकिन उसके बावजूद हमलावार बेखौफ होकर घर के बाहर गोलियां चला रहे है। गली में घर के बाहर खड़ा व्यक्ति किसी से बात भी कर रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो जाते है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है। अल सुबह आकर घर के बाहर गोलियां चलाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने माना कि उन्हें घटना स्थल से खोल बरामद हुआ है।
