जालंधर, ENS: भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी और ओलंपियन मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह विवादों में घिर गए। बीते दिन केपी स्टेडियम में बच्चों के साथ उनकी हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों को मैदान से बाहर निकालते और मोबाइल छीनने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर Deputy Mayor मलकीत सुभाना का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मेरे भी संज्ञान मामला सामने आया है। जिसके बाद दोनों पार्टियों को मामला सुलझाने के लिये बुलाया गया और दोनों पार्टियां सहमत भी हो गई। जल्द ही सोसायटियों को बुलाकर मामले को सुलझा दिया जाएगा। मेरे लिये दोनों परिवार एक है।
ये था पूरा माम
बीते दिन केपी स्टेडियम में बच्चों के साथ उनकी हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों को मैदान से बाहर निकालते और मोबाइल छीनने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर बच्चे मीडिया के सामने आए है और उन्होंने घटना को लेकर वजह बताई। मामले की जानकारी देते हुए वरुण ने कहाकि उन्हें कहा गया कि यह गांव की जगह है, जो आजतक हुआ उसे छोड़ देें। जिसके बाद अगले दिन वह स्टेडियम में वॉलीबाल खेलने के बाद भागदौड़ कर रहे थे।
बच्चे का आरोप है कि इस दौरान हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह (भोला पाजी) आए और वह उन्हें जोर से बोलते हुए गालियां निकालने लगे। इस दौरान वह बच्चों को कहने लगे कि पहले उन्हें फुटबॉल से हटाया और अब यहां पर आकर वॉलीबाल खेलने लग गए। इस दौरान बड़े बच्चे ने उन्हें कहा कि यह तो उनका स्टेडियम भी नहीं है। उनसे पूछा कि ऐसे में उन्हें यहां खेलने से क्यों मना किया जा रहा है। बच्चों का आरोप है कि भोला पाजी ने गालियां निकालनी शुरू कर दी और एक बच्चे के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान वॉलीबाल छीनकर ले जाने की कोशिश की।
वरुण ने आरोप लगाए है कि कोच के साथ 3 लोग हॉकी मारने के लिए आ गए। इस मामले को लेकर बच्चों के पिता और इलाका निवासियों ने विरोध किया और पूछा कि बच्चे यहां ना खेले तो कहां खेले। मामले को लेकर थाना 7 में शिकायत दे दी गई है। वरुण ने कहा कि पहली बार मारपीट की गई है। वरुण ने कहाकि स्टेडियम में खेलने के लिए ओर कोई जगह भी नहीं है और वह कहां खेलने के लिए जाए। वहीं पार्किंग जगह पर ताला लगाने के लिए कहा कि गाड़ी स्टेडियम के बाहर खड़ी होती है और पार्किंग में बाहर से भोला पाजी द्वारा ताला लगाया था। अब भी लोग स्टेडियम में आए है और कार बाहर पार्क हो रखी है।
वहीं धैर्य पुरी ने कहा कि सभी राजा गार्डन के निवासी है। वह पहले फुटबॉल स्टेडियम में बच्चे फुटबॉल खेलते थे, लेकिन मनदीप के पिता द्वारा बेरिकेडिंग करवाई गई और खेलना बंद करवा दिया गया। बच्चे का आरोप है कि उन्हें कहा गया कि अगर मैदान में खेलना है तो क्लब की ओर से खेले। धैर्य पुरी ने कहाकि क्लब का समय 5.30 बजे है और उस समय ट्यूशन का समय होता है। जिसके कारण उन्होंने मैदान में खेलना बंद कर दिया। वहीं अब स्टेडियम में बच्चे खेल रहे थे और मनदीप के पिता आए और जोर से बच्चों को बाहर निकलने के लिए बोलने लगे।
धैर्य पुरी ने कहाकि वह वॉलीबाल खेलने के बाद भागदौड़ करके थक गए और स्टेडियम में बैठ गए। इस दौरान मनदीप के पिता बच्चों को बोलने लगे कि आप फिर से आ गए। जिसके बाद धैर्य ने विरोध किया और कहा कि बच्चे खेलने के लिए कहां जाए। धैर्य का आरोप है कि मनदीप के पिता गालियां निकालने लगे। जिसके बाद वह उसके साथ हाथापाई करते हुए बाजू मरोड़ने लगे। धैर्य ने आरोप लगाए है कि साबी कोच और 3 से 4 साथी हॉकी लेकर आए और गाली निकालते हुए कहने लगे मनदीप के पिता से 10 लोग विवाद कर रहे है। धैर्य ने कहा कि घटना के दौरान 10 लोग छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे। इस दौरान धैर्य ने कहा कि उसने एक गाली निकाली। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मनदीप के पिता ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना के दौरान सारा स्टेडियम एकत्रित हो गया और इलाका निवासी भी इकट्ठे हो गए।
मामले को लेकर थाना 7 की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। धैर्य ने कहा कि केपी स्टेडियम नगर निगम का है और स्टेडियम की कमेटी का मनदीप प्रधान भी नहीं है, वह सिर्फ कमेटी का मेंबर है। लेकिन उसके बावजूद वह खेलने से मना कर रहे है। आरोप हैकि कुछ समय पहले स्टेडियम में सैर करने के लिए 200 रुपए चार्ज भी लगाए थे। वहीं, इस पूरे मामले पर मनदीप के पिता रविंदर सिंह का पक्ष भी सामने आया है। उनका कहना है कि पार्किंग एरिया में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने वहां का ताला तोड़ दिया था और जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद उन्होंने केवल बच्चों को पकड़कर समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया। मनदीप के पिता ने कहा कि उन्होंने किसी बच्चे के साथ हाथापाई नहीं की है।
