जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमानी शुरू हो गई है। दरअसल, नार्थ की सीट पर आप पार्टी के बड़े दांव खेलने का असर दिखने लगा है। हाल ही में आप पार्टी ने दिनेश ढल्ल को हटाकर मेयर विनीत धीर को नार्थ हल्के की कमान सौंपी है। ऐसे में मेयर विनीत धीर के नार्थ हल्के में आते ही कांग्रेस में सेंध लगनी शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार आज कांग्रेस का बड़ा चेहरा आप पार्टी में शामिल होने जा रहा है। आप पार्टी में शामिल होने पर मेयर विनीत धीर को चुनावों में ओर मजबूती मिलेगी। बताया जा रहा हैकि पार्टी नार्थ में विधायक बावा हैनरी के करीबी माने जाने वाला नेता कांग्रेस से नाराज चल रहा था, जिसके बाद अब उसने आप पार्टी में शामिल होने का मन बना लिया है।