Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Highway पर कार को लगी भीषण आग, जलकर राख, देखें...

Jalandhar News: Highway पर कार को लगी भीषण आग, जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः जालंधर-अमृतसर हाईवे पर आज सुबह कार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। घटना के दौरान कार में सवार व्यक्ति ने सतर्कता दिखाते हुए मौके से बाहर निकलकर जान बचाई, जिसके बाद व्यक्ति ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए विशाल ने बताया कि उन्हें चौगिटी बाईपास पर स्थित अक्षरधाम के बाहर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह कर्मियों के साथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। विशाल के अनुसार कार में आग ज्यादा लगी होने के कारण दमकल विभाग की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई। जिसे क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर साइड पर करवाया गया। विशाल के अनुसार घटना में कार चालक सुरक्षित है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -