Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: दिन दहाड़े घर से गहने और नगदी लेकर 4 चोर...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर से गहने और नगदी लेकर 4 चोर फरार, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं गीता कालोनी में घर को चोरों ने निशाना बनाया। जहां 3 दिन पहले दोपहर को घर से गहने लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने कहाकि अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही। महिला आशु ने कहाकि घर में 4 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित का कहना है कि एक लाख की नगदी और 25 लाख के गहने लेकर चोर फरार हो गए। इस घटना में 18 तोले सोना और चांदी के गहने शामिल है।

सीसीटीवी में चोर सरेआम घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इस घटना में चोरों के चेहरे भी दिखाई दे रहे है। पीड़ित ने कहा कि घटना वाले दिन पुलिस जांच करने पहुंची थी, जिसके बाद आज पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। इस घटना में सोेना और चांदी के गहने चोर ले गए। पीड़ित ने कहा कि उनके 2 घर है और घटना के दौरान वह दूसरे घर में मौजूद थे।

इस दौरान चोर घर से बच्चों के चांदी के गहने, भाई के गहने, पीड़िता के गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना में चोरों ने मंदिर नहीं छोड़ा। चोर मंदिर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों द्वारा दीवार फांदकर घटना को अंजाम दिया गया। परिवार का कहना है कि चोरों द्वारा घटना से 2 दिन पहले रेकी की गई थी और उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में परिवार के सारे गहने लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जल्द चोरों को गिरफ्तार करके उनके गहने वापिस लौटाए जाए। परिवार ने कहा कि उनकी जीवन की सारी पूंजी चोर ले गए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -