Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: APJ School को मिली धमकी के बाद परिजनों का आया...

Jalandhar News: APJ School को मिली धमकी के बाद परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सविधान चौक के पास स्थित एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ई-मेल के जरिए सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर स्थित स्कूल को मिली है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया। वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें स्कूल से क्रिटिरिजन के लिए फोन आया और कहा कि सिक्योरिटी रिजन के कारण छुट्टी की गई है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। इस घटना को लेकर दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं अन्य परिजन ने कहा कि 9 बजे सिक्योरिटी रिजन बताकर स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

ऐसे में उन्हें स्कूल से मैसेज आया है कि 10 बजे बच्चों को पेरेंट्स घर ले जाए। इसी के साथ अन्य परिजन स्कूल से छुट्टी के मैसेज को लेकर परेशान है। वहीं 8वीं कक्षा के छात्र ने कहा कि स्कूल को 3 से 4 बार बम की थ्रेट आने से छुट्टी हो चुकी है। छात्र ने कहा कि ऐसे मे बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। छात्र ने अपील की है कि प्रशासन को सख्त एक्शन लेना चाहिए। स्कूल प्रिंसीपल द्वारा छुट्टी का ऐलान कर दिया जाता है। वहीं पुलिस द्वारा इमारत की जांच की जा रही है। डॉक्टर निपुन खन्ना ने कहाकि स्कूल से केजुएटली चांस को लेकर छुट्टी का मैसेज किया गया।

Read in English: https://encounternews.in/punjab/jalandhar-schools-evacuated-amid-bomb-threats-and-high-stakes-security-for-cm-visit/

उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार थ्रेट आनी शुरू हो गई है। हाल ही में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा ब्लास्ट हुआ है। वहीं आज स्कूल में पुलिस के अधिकारी स्कूल प्रशासन के साथ मीटिंग कर रहे है। वह खुद पुलिस अधिकारियों से मिलकर आए है। उन्होंने कहाकि इस पर प्रसासन को सख्त एक्शन लेना चाहिए। शराफत अली ने कहाकि स्कूल प्रशासन द्वारा तीसरी से चौथी बार बंद किया गया। सिक्योरिटी रिजन बताकर आज स्कूल से छुट्टी का मैसेज आया है। ऐसे में स्कूल प्रशासन से गंभीरता से एक्शन लेने की परिजनों की ओर से अपील की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/bomb-threat-to-jalandhars-apj-school-police-launch-search-operation/

वहीं एपीजे स्कूल की जांच के बाद एडीसीपी ने कहा कि आज सुबह पता चला कि 5 से 6 स्कूल को ई-मेल आई है। ऐसे में सभी स्कूलों की जांच की जा रही है और साइबर क्राइम की टीमें मामले की जुट गई है। एडीसीपी ने माना कि स्कूल को ई-मेल मिलने के बाद बच्चों को छुट्टी कर दी गई। एपीजे स्कूल मैनेजमेंट का छुट्टी का फैसला था। पुलिस ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। पुलिस जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -