Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: बछड़े पर कुत्तों के हमले को लेकर लोगों ने बाबा...

Jalandhar News: बछड़े पर कुत्तों के हमले को लेकर लोगों ने बाबा के खिलाफ दिया धरना, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: घास मंडी में स्थित दहशरा ग्राउंड के पास बीते दिन गौंशाला में विवाद हो गया था, जहां एक साधु बाबा पर गौमाता के बच्चे को कुत्तों से मरवाने का आरोप लगा था। वहीं दूसरी ओर सर्वेशवर दास बाबा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बे-बुनियाद बताया था। इस मामले को लेकर लोगों ने पुलिस को भी शिकायत दे दी थी।

वहीं अब इलाके के लोगों में बाबा पर उचित कार्रवाई न होने को लेकर रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते लोगों ने घास मंडी चुंगी पर धरना लगा दिया और रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बीते दिन कुछ ही दिनों की बछड़ी को कुत्तों ने बुरी तरह नोच दिया था और गौशाला का बाबा इस घटना को देखता रहा, लेकिन उसने बछड़ी को बचाने की जहमत तक नहीं की। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि जिन कुत्तों ने बछड़ी को नोचा है, उन्हें बाबा ही दूध पिलाता है और उन्हें बाबा ने ही पाला हुआ है। उनके पास इसकी सीसीटीवी भी है जिसमें बाबा कुत्तों को दूध पिला रहा है।

लोगों ने कहा कि बाबा हमेशा उन्हें गौशाला में कोई भी पुण्य का कार्य करने से रोकता है और धमकी देता है कि यह तुम्हारे बाप की जगह नहीं है। बाबा हमेशा ही लोगों के साथ बुरा व्यावहार करता है और उन्हें गौशाला में सेवा भी नहीं करने देता। प्रदर्शनकारियों ने बाबा को गौशाला से निकालने और उस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

दूसरी ओर इस धरने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घास मंडी चुंगी सबसे व्यस्त इलाकों में होने के चलते यहां से लोगों की भारी आवाजाही होती है और कई लोग यहां से अपने काम पर भी जाते हैं, लेकिन धरने के कारण लोगों को घूमकर अपने गणतव्य तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की बात भी कही, लेकिन उन्होंने इंसाफ मिलने तक धरना न हटाने की बात कही।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -