Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: 3 वर्षीय बच्ची को नशेड़ी ने किया किडनैप, मां ने...

Jalandhar News: 3 वर्षीय बच्ची को नशेड़ी ने किया किडनैप, मां ने बहादुरी दिखा बचाई जान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुस्साए लोगों ने जमकर की छित्तर परेड

जालंधरः शहर के लांबड़ा थाना के अधीन पड़ते नाला पुल के पास उस समय हंगामा हो गया जब एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा बच्ची को कपड़ा डालकर अगवा करने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान बच्ची की मां ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को यह हरकत करते हुए देख लिया और उसे पकड़ लिया जिसके बाद कई लोग इकट्ठा हो गए। जब लोगों को प्रवासी की इस हरकत के बारे में पता चला तो उन्होंने उसकी जमकर छित्तर परेड की। इस दौरान लोगों ने प्रवासी के नशे में होने की बात भी कही गई। लोगों ने बाद में थाना लांबड़ा की पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को काबू कर थाने ले गई। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते पीड़ित की मां ने बताया कि वह अपनी 3 साल की बच्ची के साथ सिविल अस्पताल में दवा लेने जा रही थी। इस दौरान एक प्रवासी व्यक्ति उनका पीछा करने लगा। जब वह लांबड़ा के नाला पुल के पास आटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी उस प्रवासी व्यक्ति ने उसकी बेटी को कपड़ा डालकर अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान उसकी नजर प्रवासी पर पड़ गई और उसने उसे पकड़ लिया और मौके पर कई लोग भी इकट्ठा हो गए। पीड़ित ने जब लोगों को इस घटना की जानकारी दी, तो गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर खूब हंगामा हो गया। लोगों ने बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे थाना लांबड़ा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने प्रवासी व्यक्ति को काबू कर लिया है और थाने लेजाकर उससे पूछताछ की जाएगी और जांच की जाएगी कि यह किसी अन्य अपराधों में तो शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -