जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले उनके गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखने की घटना सामने आई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह, शगनदीप सिंह निवासी पंजाब के मोगा जिले के रूप में हुई है। दरअसल, आरोपियों द्वारा दिलजीत दोसांझ के पड़ोसी घर पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।
बता दें कि घर मालिक मुख्तियार ने कहा कि घटना के दौरान स्प्रे की स्मेल अंदर तक आ गई थी। इस दौरान मेरी नींद खुली तो मैंने उन्हें डांटा। पीड़ित ने कहा कि दोषियों ने मुंह बांधे हुए थे। इसके बाद वे लोग यहां से निकल गए। जब मैं उठकर देखने गया तो दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ था। नीचे उन्होंने दिलजीत दोसांझ का नाम मेंशन किया हुआ था। उन्हें शायद यह पता नहीं था कि यह दिलजीत का घर नहीं है।
