Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः सिविल अस्तपाल में पुलिस को चकमा देकर नाबालिक हुई फरार, मामला...

जालंधरः सिविल अस्तपाल में पुलिस को चकमा देकर नाबालिक हुई फरार, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गांधी विनीता आश्रम द्वारा एक 17 वर्षीय नाबालिक को कुछ दिन पहले इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान पता चला है कि उक्त नाबालिग पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जब नाबालिग युवती को लाया गया था, तब वह गर्भवती थी। 2 अक्टूबर को उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उसने एक लड़की को जन्म दिया था। नाबालिग की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा महिला मुलाजिमों को भेजा गया था।

बीते सोमवार को रात उक्त नाबालिग बाथरूम जाने के बहाने वहां से फरार हो गई थी। सूचना मिलते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया था। इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (किडनैपिंग) का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज की एफआईआर में कहा गया है कि उक्त नाबालिक युवती को गुरदासपुर की बाल भलाई कमेटी के हुकूम के अनुसार 27 मार्च 2023 को जालंधर के गांधी विनीता आश्रम लाया गया था।

नाबालिग के फरार होने के मामले में सबसे पहले पुलिस ने डॉक्टरों से बच्चे के बारे में पूछा, क्योंकि बच्चा डॉक्टरों की अबजरवेशन में था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद युवती नाबालिग होने के चलते अपहरण का केस दर्ज कर लिया। युवती की तलाश की जा रही है। वहीं, डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चिंता बच्ची बनी हुई है, क्योंकि उसे मां का दूध नहीं मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -