Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः घर में गैस लीक होने के बाद हुआ जोरदार धमाका, एक...

जालंधरः घर में गैस लीक होने के बाद हुआ जोरदार धमाका, एक की मौ’त 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना सदर के अधीन आते गांव समराय में दर्दनाक हादसा होने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि गांव में एक घर में भारी मात्रा में सिलेंडर रखे हुए थे। इस दौरान आज जैसे ही व्यक्ति ने घर में गैस जलाई इस दौरान गैस लीक हो गई। इसके बाद जोरदार धमाका होने से घर की छत उड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रंजीत सिंह ने घऱ में 50-60 सिलैंडर स्टोर किए हुए थे, जहां पर एकदम से गैस लीक होने के कारण सिलैंडरों में आग लग गई तथा इस दौरान सिलैंडर के फटने से रंजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि रंजीत घर में सिलेंडर स्टोर करके रख लेता था जिसके कारण आज यह हादसा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ थाना सदर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर एसएचओ भरत मसीह का कहना है कि पुलिस इस संबंध में बनती कार्रवाई करते हुए शनिवार को सुबह मृतक रंजीत सिहं का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप देगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -