HomeNationalपत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से 7 की मौत, देखें वीडियो

पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से 7 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आज सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में पत्थर की खदान में एक विशालकाय चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। बता दें कि ये सभी मजदूर कावेरी कंपनी की खदान में काम करते समय बड़ चट्टान की चपेट में आ गए। दरअसल खदान के ऊपरी हिस्से में एक्सकेवेटर से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक बड़ी चट्टान खिसककर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

घटना की सूचना मिलते ही तवारेकेरे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात और बचाव कार्य शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारी इस रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं फंसे हुए मजदूरों की सही संख्या और चट्टान गिरने का सही कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके में तवारेकेरे पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मडापट्टना गांव की है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे।

वहां मौजूद एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर आ गिरी। जानकारी के अनुसार सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए मलबा साफ किया जा रहा है कि कहीं कोई और मजदूर तो अंदर नहीं फंसा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह चट्टान कैसे गिरी और क्या खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी या लापरवाही की गई थी।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -