Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर: कांग्रेस नेत्री के बेटे की कार से लाश बरामद, एक गिरफ़्तार

जालंधर: कांग्रेस नेत्री के बेटे की कार से लाश बरामद, एक गिरफ़्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,वरुण/हर्ष : कांग्रेसी नेत्री कमलजीत कौर मुल्तानी के बेटे की हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने लवप्रीत नाम के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेत्री के बेटे की लाश एक कार में से बरामद हुई है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान न्यू राजा गार्डन मिट्ठापुर रोड के रहने वाले सुरिंदर पाल सिंह मुल्तानी के रूप में हुई है। बुधवार को जब कमलजीत ने बेटे को कॉल की तो उससे बात नहीं हो पाई।

इसके बाद सुबह कमलजीत के घर परमजीत कौर मुंदर निवासी पंजाब एवेन्यू अपने बेटे आरोपी लवदीप सिंह के साथ आए और कहने लगे कि उनके लड़के ने कोई जहरीली चीज निकल ली है। इससे उसकी मौत हो चुकी है। उसका  शव कैंट रोड पर खड़ी गाड़ी से मिला है। कमलजीत तुरंत अपनी बेटी नवप्रीत कौर मुल्तानी को साथ लेकर मौके पर पहुंचीं। जहां सुरेंद्र ड्राइवर सीट की साथ वाली सीट पर पड़ा हुआ था। पीड़ित मां हत्यारोपी से ही गाड़ी चलवाकर पिम्स पहुंचीं, लेकिन वहां सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि सुरेंद्र की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। नेत्री ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका लड़का जिसका नाम सतिंद्रपाल सिंह मुलतानी आयु 31 साल है जोकि आस्ट्रेलिया से आया था और अब मेरे साथ ही रहता था। मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके बेटे की जहर देकर लवदीप ने हत्या की है।  फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना 7 में केस दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है तथा आने वाले समय में इस केस में और खुलासे होने की संभावना है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -