HomeGovernment Newsकांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल, मुख्यमंत्री के...

कांग्रेस का राम मंदिर चंदा चोरी के विरुद्ध हल्ला बोल, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में आज प्रदेश कांग्रेस ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी खेल परिसर से राम बाजार राम मंदिर तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जय श्रीराम के नारों से पूरा शिमला गूंज उठा।

इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का राजनीतिकरण किया है। करोड़ों लोगों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए अपनी श्रद्धानुसार दान दिया। उन्होंने कहा कि हम हिन्दू हैं तथा हमारी भगवान राम में अथाह आस्था है। जब मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब उनके पास भी मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के लिए राम भक्त आए थे तथा मैंने अपनी श्रद्वानुसार इसके लिए चंदा दान किया। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा था, तब पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी दी गई थी। परन्तु हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे दिन का अवकाश प्रदान किया क्योंकि भगवान राम हमारे अराध्य हैं तथा भगवान राम के आदर्शों पर हम चलते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जो भी उनसे प्ररेणा लेनी है उसे अपनाने की हमने कोशिश की।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राम के असली भक्त, उनके नाम पर राजनीति नहीं करते। भगवान राम का मुख्य उद्देश्य इंसानियत की सेवा करना है। हिन्दू संस्कृति सिखाती है कि सभी का सम्मान करो। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद करोड़ों लोगों ने अपनी क्षमतानुसार जेवर तथा पैसे के रूप में चंदा दान किया। भगवान राम द्वारा जो रास्ता दिखाया है उसको अपनाएं। लेकिन राम मंदिर में जो चंदा चोर बैठे हैं, इन चोरों ने चंदे की चोरी ही नहीं की है, बल्कि रामभक्तों की आस्था की चोरी की है। जहां आस्था की चोरी होती है, वहां भारत के सभी नागरिक इसके विरुद्ध खड़े हो जाते हैं। यह एक भावनात्मक मुद्दा है तथा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर भाजपा के जिन कार्यकर्त्ताओं ने राम मंदिर के चंदे की चोरी की है, उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है। ऐसे लोग जो राम और धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं तथा चंदा इकट्ठा करते हैं, ऐसे लोगों को सद्बुद्धि मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का श्रेय सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को जाना चाहिए जिन्होंने राम मंदिर का ताला खोला था। उन्होंने कहा कि हम सबमें भगवान राम के प्रति आस्था है, परन्तु हम भावना के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहते। हम हिन्दू संस्कृति में विश्वास रखते हैं तथा सभी धर्र्माे का सम्मान करते हैं, जबकि भाजपा केवल राम के नाम पर राजनीति करती है तथा हम भगवान राम के ईमानदार आदर्शों पर चलने वाले हैं।

इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने जाखू मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, विनोद सुल्तानपुरी एवं सुदर्शन बबलू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, बोर्डों एवं निगमों के चेयरमैन और उपाध्यक्ष, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -