युवक की निशानदेही पर दो अन्य युवक भी काबू: डीसीपी गुरप्रीत
मोगाः सीआईए स्टाफ मोगा ने एक व्यक्ति को एक किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान Hathoorgarh वासी गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि उस समय एक सफलता हाथ लगी जब स्टाफ के सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर Hathoorgarh वासी गुरजीत सिंह को एक किलोग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गुरजीत सिंह पर पहले से कुल 7 मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अग्रिम पूछताछ में गुरु हर सहाय के दो युवकों साजन व रविंद्र को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया है।
मीडिया से जानकारी साझा करते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह को एक गुप्त सूचना मिली थी कि hathoorgarh वासी गुरजीत सिंह जोकि नशा बेचने का आदि है, आज भी लोहगढ़ जालंधर रोड पर पुल के नीचे ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर समय रहते उसे पकड़ा जाए, उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है।
डीएसपी ने बताया कि जब सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने पुलिस टीम सहित वहां रेड की तो गुरजीत को एक किलोग्राम हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। डीसीपी गुरप्रीत ने बताया कि गुरजीत पर पहले से कुल सात मामले दर्ज हैं जिनमें से चार मामले एनडीपीएस एक्ट के अधीन, जबकि तीन अन्य मामले असला एक्ट के अधीन दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गुरजीत सिंह से अग्रिम पूछताछ में पुलिस ने साजन व रविंदर, दोनों वासी गुरु हर सहाय को भी गिरफ्तार किया है।

