नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान में युद्ध थमता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान में शांति वार्ता फेल होने के बाद अचानक कच्चे तेल की कीमतों में आया जोरदार उछाल (Crude Oil Price Surge) csa ने एक बार फिर शेयर बाजार ने लोगों का मूड खराब कर दिया है। भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की तेजी पर ब्रेक लग गया है और सोमवार को ओपनिंग के साथ ही क्रैश हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंकों से ज्यादा का नुकसान हो गया तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से निफ्टी इंडेक्स 490 अंक के आस-पास फिसल गया। इसी बीच इंडिगो Bajaj Finance, Asian Paints से लेकर HDFC Bank तक के शेयर डूब रहे हैं।
सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही क्रैश
शेयर मार्केट की अगर बात करें तो कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,550 की तुलना में तेज गिरावट के साथ 75,937 के लेवल पर ओपन हुआ और महज कुछ सेकंड में ये गिरते हुए 75,868 पर आ गया। इस बीच NSI का निफ्टी-50 भी भरभराकर टूटा और अपने पिछले बंद 24,050 की तुलना में 23,589 पर खुला।
शेयर बाजारों
शेयर बाजार में आए इस भूचाल के बीच हर ओर कोहराम मचा हुआ नजर आया। बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल सभी 30 शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा बिखरने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो IndiGo Share (4%), Maruti Share (3%), Bajaj Finance Share (2.90%), SBI Share (2.80%), Reliance Share (2.70%) और HDFC Bank Share (2.60%) की बड़ी गिरावट आई है।
विदेशों से मिले खराब संकेत
शेयर बाजार में गिरावट के लिए पहलेसे ही विदेशों से खराब सिग्नल मिल रहे थे। दरअसर अमेरिका ईरान के बीच फिर चरम पर पहुंची। टेंशन के चलते एशियाई शेयर मार्केट में हाहाकार मचा था। शुरुआती कारोबार में
ही Japan Nikkei 600 अंक, Hongkong HangSeng करीबन 400 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था।
इस वजह से आई शेयर मार्केट में गिरावट
सोमवार को शेयर बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे यूएस ईरानके बीच फिर से बढ़ी युद्धा की टेंशन है। पाकिस्तान में दोनों देशों में बीच बातचीत फेल हुए हैं। क्रूड की कीमतों में छलांग लगा दी। इस बीच अमेरिका ईरान दोनों ओर से लगातार चेतावनियों का सिलसिला भी जारी है। इसमें शेयर बाजार निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हुआ है और बाजार क्रैश हुआ है।
