Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: पहले छुए पैर फिर बुजुर्ग के कानों से बालियां झपटकर...

Punjab News: पहले छुए पैर फिर बुजुर्ग के कानों से बालियां झपटकर बाइक सवार फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर के शिमलापुरी इलाके में बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की धरपकड़ की जा सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, शिमलापुरी में बाइक पर सवार होकर 2 युवक आते हैं और अपने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला के पास गाड़ी रोकते हैं। इस दौरान एक युवक ने हेल्मेट और दूसरे ने कैप पहनी हुई थी। पीछे बैठा युवक पहले बुजुर्ग महिला के पैर छूता है और बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लेता है, ताकि उनका भरोसा जीता जा सके। फिर बदमाशों द्वारा महिला से किसी का पता (एड्रेस) पूछने का नाटक किया और बुजुर्ग को बातों में उलझा लिया। जैसे ही महिला का ध्यान भटका, बदमाशों ने उनके कानों से सोने की बालियां झपट लीं और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। झपटमारी इतनी तेजी और जोर से की गई कि बुजुर्ग महिला के कान बुरी तरह फट गए और खून बहने लगा। महिला उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश भी करती है, लेकिन उनसे बदमाश पकड़े नहीं जाते हैं। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -