धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा की तिथि भी सुबह तक रहने वाली है ऐसे में राखी बांधने का सही समय सुबह के लिए माना जाता है। खास बात यहां पर यह है कि राखी के दिन पंचक भी रहने वाला है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है क्या पंचक के दौरान राखी बांधी जा सकती है। राखी कब बांधी जाएगी और भद्रा का साया कितने मिनट का है आपको इस बारे में बताते हैं।
शुभ मुहूर्त
पंचागों की मानें तो 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 से लेकर 9:48 तक रहेगा। ऐसे में इस दौरान पूर्णिमा की तिथि भीरहेगी। 28 अगस्त को इस बार भद्रा का साया नहीं रहने वाला है इसलिए सुबह का समय राखी बांधने के लिए खास माना जा रहा। है।
इस दिन पंचक की बात करें तो पंचक लगने की अवधि 27 अगस्त को शुरु होकर 31 अगस्त तक रहने वाली है। 28 अगस्त को राखी बांधते समय पंचक की अवधि होगी। वहीं इस साल इसको राज पंचक भी कहा जा रहा है। राज पंचक को सामान्य पंचक की तुलना में कुछ कार्यों के लिए खासा माना जाता है। ऐसे में राखी बांधने की परंपरा पर पंचक का असर सभी परंपराओं में एक जैसा नहीं होगा।
क्या राखी पर होगा भद्रा का साया?
राखी पर भद्रा का साय भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान राखी बांधनी भी नहीं चाहिए। इस साल भद्रा 27 अगस्त यानी की आज ही खत्म हो जाएगी। 28 अगस्त को राखी बांधने के समय भद्रा नहीं होगी। ऐसे में राखी बांधने में भद्रा की कोई भी बाधा नहीं होने वाली है।
चंद्र ग्रहण का भी नहीं होगा असर
कल साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है परंतु खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखने वाला है। ऐसे में भारत में सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।