Girl in a jacket
HomeHimachalभीषण सड़क हादसा : बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 की मौ'त, 30...

भीषण सड़क हादसा : बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 की मौ’त, 30 से ज्यादा घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: थाईलैंड में एक बड़ा बस हादसा सामने आया है। इस बस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा पश्चिमी थाईलैंड में मंगलवार को तड़के हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा प्रचुआप खिरी खान प्रांत में उस वक्त हुआ, जब बस बैंकॉक से सुदूर दक्षिण में सोंगखला प्रांत की ओर जा रही थी। बस में 49 लोग सवार थे। अचानक बस सड़क से हटकर हाट वानाकोर्न नेशनल पार्क के पास एक पेड़ से टकरा गयी। प्रचुआप खिरी खान प्रांत थाईलैंड और म्यांमा की खाड़ी के बीच फैले तट पर स्थित है।

हुआय यांग पुलिस थाने के अधीक्षक कर्नल वीरापत केटेसा ने कहा, ‘हमें संदेह है कि बस चालक सो गया होगा, जिससे यह दुर्घटना हुई।’ उन्होंने कहा कि अधिकारी चालक के रक्त के परीक्षण के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।  इस बस दुर्घटना में बस चालक बच गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वीरापत ने कहा कि अधिकतर पीड़ित थाईलैंड के निवासी हैं तथा कुछ लोग म्यामांर के नागरिक हैं। ‘सवांग रूंगरुएंग रेस्क्यू फाउंडेशन’ के अनुसार, लगभग 35 लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -