Girl in a jacket
HomeBreaking Newsरचा इतिहास! पहली बार अमरनाथ गुफा तक पहुंची कोई गाड़ी

रचा इतिहास! पहली बार अमरनाथ गुफा तक पहुंची कोई गाड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : भारतीय सेना के बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन यानी कि BRO… ने हाल ही में एक नया इतिहास रचा है। ऐसा पहली बार था जब पवित्र अमरनाथ गुफा तक कोई वाहन पहुंचा था BRO ने अमरनाथ गुफा तक पर्वतीय मार्ग का चौड़ीकरण किया है और यदि सब कुछ सही रहा तो बहुत जल्द ही तीर्थयात्रियों को एक बड़ी सौगात मिलेगी, जिससे लोग अमरनाथ गुफा तक वाहन से पहुंच सकेंगे इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान वाहनों के पहले सेट में जो गाड़ी सबसे आगे थी, वो थी महिंद्रा की मशहूर एसयूवी, Mahindra Bolero… गांव की सड़क से लेकर शहर के एक्सप्रेस-वे तक अपना जवला बिखेरने वाली महिंद्रा बोलेरो अब अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाली पहली गाड़ी बन गई है निसंदेह, इसके पीछे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन का अथक प्रयास अव्वल है। लेकिन बतौर SUV, हाई एल्टीट्यूड पर सफलतापूर्वक पहुंचने वाली महिंद्रा बोलेरो भी अपने टफ राइडिंग के लिए जानी जाती है

BRO… अपने बीकन (Beacon) प्रोजेक्ट के तहत कश्मीर की लिद्दर घाटी के बर्फ से ढके हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम कर रहा है आपको बता दें कि देश के सीमावर्ती इलाकों में सड़क निर्माण की जिम्मेदारी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के कंधों पर है ये न केवल सड़क का निर्माण करता है बल्कि रोड मेंटनेंस का दायित्व भी BRO ही निभाता है पैरेंट कैडर में बॉर्डर रोड्स इंजीनियरिंग सर्विस के कर्मचारी और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स के कर्मचारी होते हैं इस समय संगठन 21 राज्यों, 1 केंद्र शासित प्रदेश और अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में परिचालन कर रहा है

 सीमा सड़क से संपर्क करने के लिए इसे पूरी तरह से रक्षा मंत्रालय के अधीन रखा गया है   BRO… का कार्यकारी प्रमुख DGBR (डायरेक्टर जनरल बॉर्डर रोड्स) होता है जो कि एक लेफ्टिनेंट जनरल का पद रखता है इस समय डी. जी बीआर के पद पर लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन आसीन हैं, जिन्होनें 28वें महानिदेशक सीमा सड़क के रूप में पदभार संभाला. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार ग्रहण किया था इस नियुक्ति से पूर्व वो जनरल ऑफिसर कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थें प्रोजेक्ट बीकन के तहत, सीमा सड़क संगठन  ने अमरनाथ गुफा मंदिर तक सड़क का विस्तार किया, और उन्होंने गंतव्य तक पहुंचने वाले पहले वाहनों की सफल यात्रा का एक वीडियो साझा किया है। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर कश्मीर की लिद्दर घाटी के भीतर बर्फ से ढके हिमालय में स्थित है। हर साल लाखों श्रद्धालु अमरनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए ऊबड़-खाबड़ इलाकों से होकर चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं। अमरनाथ यात्रा श्रावण (जुलाई-अगस्त) के महीने में की जाती है। अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाले वाहनों के पहले सेट में BEACON प्रोजेक्ट के एक ट्रक के अलावा महिंद्रा बोलेरो शामिल थी। ये महिंद्रा बोलेरो का कैंपर पिक-अप मॉडल है। इस ऐतिहासिक यात्रा का एक वीडियो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया गया है कि, किस तरह से वाहनों का पहला जत्था सड़क मार्ग द्वारा अमरनाथ गुफा तक पहुंचने में कामयाब रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -