Girl in a jacket
HomeNationalहाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती की मौत

हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी सहित 8 वर्षीय मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला अंजू शाह की मौत हो गई थी। घायल पुत्र एवं पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां इलाज के दौरान पति रामबली की मौत हो गई। घटना सरई थाना के पुरानी देवसर की है। जानकारी के अनुसार रामबली अपनी ससुराल से अपने घर वापिस  जा रहा था। इसी दौरान पुरानी देवसर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा और बाइक की टक्कर हो गई।  बाइक पर सवार रामबली शाह की पत्नी अंजू की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान रामबली की भी मौत हो गई। वहीं 8 साल का मासूम गंभीर घायल है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -