Girl in a jacket
HomeNationalतेज रफ्तार स्कूटी Divider से टकराई, युवती का सिर धड़ से अलग,...

तेज रफ्तार स्कूटी Divider से टकराई, युवती का सिर धड़ से अलग, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी हादसाग्रस्त हो गई जिस पर सवार एक युवती का सिर धड़ से अलग हो गया है। हादसे में 2 नाबालिग लड़कियां भी घायल हो गई हैं। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी मुताबिक, मृतका आलिया खान (18) पिता रमजान खान निवासी टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। आलिया खान और उसकी 2 सहेलियां बुधवार शाम करीब 4 बजे बोरियाखुर्द से कमल विहार की तरफ घूमने जा रही थी। इनमें से 18 साल की आलिया खान स्कूटी चला रही थी। वहीं 14 साल की आलिया खान और बुशरा खान (17) पीछे बैठी हुई थी।

CCTV में दिख रहा है कि स्कूटी काफी तेज रफ्तार में थी, तभी स्कूटी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर में जा टकराई, जिससे स्कूटी चला रही आलिया का सिर डिवाइडर में लगे एंगल से जा टकराया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं साथ में पीछे बैठी लड़कियों के पैर और सिर पर चोट आई है, जिससे वे भी घायल हो गईं।

हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि मृत युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायलों की हालत सामान्य है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -