.
Haryana Govtएशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश...

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से पूरे हरियाणा में उत्साह और गर्व का माहौल है।

खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा हमेशा से देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने वाला प्रदेश रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुश्ती, निशानेबाजी, हॉकी, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है और एशियन गेम्स में भी यह शानदार प्रदर्शन प्रदेश की मजबूत खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की मेहनत को दर्शाता है।

रोहतक की सुचिका व जींद के हिमांशु ने रचा इतिहास

प्रतियोगिता के मुकाबलों में रोहतक की सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया है, जो एमएमए के एशियन गेम्स में शामिल होने के बाद भारत का पहला पदक है। सुचिका ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल देश का मान बढ़ाया है बल्कि हरियाणा की खेल प्रतिभा का भी लोहा मनवाया है। वहीं, जींद के निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने अपने जन्मदिन को देश के लिए यादगार बनाते हुए निशानेबाजी में दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल मंत्री ने कहा कि हिमांशु ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा के युवा किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।

दीपिका का रहा शानदार प्रदर्शन

हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी दीपिका सहरावत ने भी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम के मुकाबले में अकेले 8 गोल दागे हैं, जिसे भारतीय हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

मंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई

खेल मंत्री गौरव गौतम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके परिवार, प्रशिक्षकों और वर्षों की कड़ी मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को मजबूत करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क एवं विमानन अवसंरचना...

Jalandhar-Chandigarh Road पर सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा: जालंधर-चंडीगढ़ रोड पर फगवाड़ा के गौंसपुर के पास...

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की...

जींद बाईपास चौक की बदलेगी तस्वीर, 91.97 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर – Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि...

हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को मजबूत करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क एवं विमानन अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज नई दिल्ली में...

Jalandhar-Chandigarh Road पर सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा: जालंधर-चंडीगढ़ रोड पर फगवाड़ा के गौंसपुर के पास भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां कार ने 2 बाइक...

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की कारोबारी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश की...

जींद बाईपास चौक की बदलेगी तस्वीर, 91.97 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर – Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क एवं परिवहन...