HomePanchkulaHaryana News: सीवरेज ओवरफ्लो होने से दुकानदार परेशान, कहा- समाधान न हुआ तो...

Haryana News: सीवरेज ओवरफ्लो होने से दुकानदार परेशान, कहा- समाधान न हुआ तो करेंगे सड़क जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः पभात रोड मार्केट के दुकानदार पिछले करीब एक महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। दुकानदारों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद नगर परिषद की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से टैक्स अदा करते हैं,  लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। सीवरेज का गंदा पानी सड़क और मार्केट क्षेत्र में जमा होने से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

दुकानदार जॉनी, जगजीत जगा, मिट्ठू, मोनू गौड़, निशांत गोयल और डॉ. विनोद ने बताया कि पिछले एक महीने से वे लगातार नगर परिषद के अधिकारियों को सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायतें दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रभात रोड मार्केट शहर की सबसे पुरानी और प्रमुख मार्केटों में से एक है, फिर भी यहां की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक सीवरेज समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अगले सप्ताह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा इस संबंध में शिकायत उपायुक्त (डीसी) मोहाली तथा सीएम विंडो पर भी दर्ज करवाई जाएगी।

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए ताकि लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके। वहीं, सवनीत सिंह जेई, नगर परिषद जीरकपुर ने बताया कि कल सुबह टीम भेज कर मौका चेक करवाया जाएगा और समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -