HomeEntertainmentUrvashi Dholakia ने Anita Hasnandani के चलते इस वजह से मांगी माफी,...

Urvashi Dholakia ने Anita Hasnandani के चलते इस वजह से मांगी माफी, Viral हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: नागिन फेम अनीता हंसनंदानी और एक्ट्रेस उर्वशी ढोलाकिया तुम हो ना के आने वाले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। शो के दौरान अपनी बेस्ट फ्रैंड से इमोशनल मुलाकात के दौरान उर्वशी ने अनीता की शादी में शामिल में हो पाने के लिए माफी भी मांगी है। अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से काम और पैसे कमाने के इर्द-गिर्द घूमती थी। उन्होंने अनीता ने दिल से माफी भी मांगी और वादा किया कि आगे से वह उनकी जिंदगी से ज्यादा मौजूद रहेगी।

उर्वशी ने तुम हो ना पर कहा कि – जब अनीता की शादी हुई तो मैं जा नहीं पाई क्योंकि मैं काम कर रही थी। मेरी जिंदगी थोड़ी अलग रही है। काम से घर और घर से काम। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने काम करना शुरु किया था तो उनके पास अपने लिए बहुत कम समय होता था।

उर्वशी ने मांगी माफी

उर्वशी ने आगे कहा कि – जैसे कि मैंने आपको बताया है। मेरे पास जरा भी समय नहीं था न तो मैं अपने बच्चों को समय दे पाई और न ही किसी और चीज को। मेरा पूऱा ध्यान बस इसी बात पर था कि काम करो। पैसे कमाओ, घर चलाओ, माता-पिता को अच्छी जिंदगी दो और बच्चों को अच्छी जिंदगी दो। एक्ट्रेस ने माना कि पैसे कमाने और परिवार को संभालने की कोशिश में उन्होंने जिंदगी के कई अहम पल मिस कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि वह अनीता की शादी में शामिल नहीं हो पाई। इसके लिए माफी मांगते हुए उर्वशी ने कहा कि – मुझे सच में बहुत अफसोस है दिल से कि मैं तुम्हारे सबसे खास दिन पर मौजूद नहीं रह पाई।

अनीता का आया रिएक्शन

इस माफी पर रिएक्शन देते हुए अनीता ने उर्वशी के साथ अपने पहले शो कभी सौतन कभी सहेली में काम करने के दिनों को या दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह समझती है कि करियर के शुरुआती साल कितने मुश्किल हो सकते हैं और माना कि उस दौर में लोग अक्सर पर्सनल जिंदगी के अहम पल मिस कर देते हैं। अनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने उर्वशी को कभी नहीं बताया कि वह उन्हें कितना इंस्पायरिंग मानती हैं और उनकी सफर को देखकर उन्होंने कितना कुछ सीखा है।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

उर्वशी ढोलकिया ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के मशहूर किरदार से उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली है। इस रोल ने उन्हें इंडियन टेलीविजन के सबसे यादगार विलेन में से एक बना दिया है। अनीता हसनंदानी ने 1990 के दशक के आखिर में अपना करियर शुरु किया है और कभी सौतन कभी सहेली, काव्यांजलि, ये है मोहब्बतें और बाद में सुपरहिट में सुपरनैचुरल फ्रैंचाइजी नागिन जैसे शो से लोकप्रियता हासिल की है। अनीता और उर्वशी ने अपने करियर के शुरुआती शो में से एक, कभी सौतन कभी सहेली में साथ काम किया था। उनकी दोस्तों दो दशकों से ज्यादा समय से कायम है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -