HomeMohaliPunjab News: लूटपाट करने वाला गिरोह ने 2 लोगों पर किया जानलेवा...

Punjab News: लूटपाट करने वाला गिरोह ने 2 लोगों पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जगतपुरा इलाके में एक बार फिर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय निवासी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश की।

मदद के लिए आगे आए व्यक्ति पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर पर वार किया,  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के कारण उसके सिर से काफी खून बहने लगा।

घटना यहीं नहीं रुकी। जब एक अन्य व्यक्ति घायल को बचाने और बीच-बचाव करने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

4 जून की बताई जा रही है घटना
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 4 जून की है। घटना के बाद घायलों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -