.
Haryana Govtसफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत...

सफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत जगह बना रहा हरियाणा : Shyam Rana

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य में बागवानी और कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि हरियाणा आज सफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत जगह बना रहा है। राज्य सरकार किसानों को मशरूम इकाइयां स्थापित करने के लिए 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। इसके साथ ही, अनुसूचित जाति के किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं, जिनके तहत विभिन्न बागवानी गतिविधियों पर 85 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

कृषि मंत्री ने कंकरी दी कि राज्य में बागवानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश में बागवानी को व्यापक और आधुनिक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई ‘बागवानी पॉलिसी’ तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। इस वर्ष राज्य के सभी जिलों में स्मार्ट बागवानी तकनीकों—जैसे संरक्षित खेती, एरोपोनिक्स, हाइड्रोपोनिक्स, ग्रीनहाउस और वर्टिकल फार्मिंग—को तेजी से प्रोत्साहित किया जाएगा और लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र को इन आधुनिक तकनीकों के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

बागवानी फसलों के उत्पादन से लेकर उनके मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) और बाजार में सही विपणन (मार्केटिंग) तक किसानों को बेहतर संस्थागत सहयोग देने के उद्देश्य से विभाग के ढांचे में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत विभाग का पुनर्गठन कर इसे नया नाम “बागवानी एवं विपणन विभाग” देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, वर्ष 2026-27 के दौरान ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर बागवानी फसलों का पंजीकरण पूरे साल खुला रहेगा, जिससे किसान आसानी से अपनी फसलों का ब्योरा दर्ज करा सकेंगे। वहीं फसलों के बेहतर भंडारण, कीमतों में स्थिरता बनाए रखने और तरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए एक समर्पित ‘कोल्ड चेन नीति’ भी लागू की जाएगी।

श्याम सिंह राणा ने बताया कि इन सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं और नीतियों के माध्यम से हरियाणा सरकार कृषि को आधुनिक, टिकाऊ और अधिक मुनाफा देने वाला क्षेत्र बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

अकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले का दोषी काबू, देखें वीडियो

BJP प्रधान केवल ढिल्लों ने की हमले की निंदा नांदेड़ः...

स्कूल में 2 छात्रों में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

जॉर्जियाः अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम...

अकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले का दोषी काबू, देखें वीडियो

BJP प्रधान केवल ढिल्लों ने की हमले की निंदा नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और...

स्कूल में 2 छात्रों में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

जॉर्जियाः अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक...

गुरसिमरन सिंह मंड पर को लेकर सिख संगत में रोष, किया हाईवे जाम, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

अंबालाः गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में 7 अगस्त को हुई घटना को लेकर मामला गरमा गया है। इंटरनेशनल एंटी...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम के लिए करते हैं। इससे हर काम आसान हो जाता...