Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtहरियाणा मंत्रिमंडल ने कॉलेज कैडर ग्रुप-सी सेवा नियमों में संशोधन को दी...

हरियाणा मंत्रिमंडल ने कॉलेज कैडर ग्रुप-सी सेवा नियमों में संशोधन को दी मंजूरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा शैक्षणिक कॉलेज कैडर (ग्रुप-सी) सेवा नियम, 1986 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई। इसके तहत जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के पद पर नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता में संशोधन करने के साथ-साथ सेवा संबंधी अन्य प्रावधानों को भी अद्यतन किया गया है।

संशोधित नियम हरियाणा शैक्षणिक कॉलेज कैडर (ग्रुप-सी) सेवा (संशोधन) नियम, 2026 कहलाएंगे। ये नियम राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से लागू होंगे। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, जूनियर लेक्चरर असिस्टेंट के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित (पीसीएम) अथवा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (पीसीबी) विषयों के साथ 10$2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में लेबोरेटरी अटेंडेंट के रूप में पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय अथवा उच्च शिक्षा में हिंदी विषय का होना भी आवश्यक है।

नए नियमों के अनुसार, आयोग वंचित अनुसूचित जातियों, अन्य अनुसूचित जातियों, पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिकों तथा दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित रिक्तियों के लिए निर्धारित अनुभव वाले पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध न होने पर अनुभव की आवश्यकता में 50 प्रतिशत तक की छूट दे सकता है। इस प्रकार की छूट देने के कारणों को लिखित रूप में दर्ज करना होगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राहुल गांधी ने फिर PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने...

हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: कर्मचारी मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट...

हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल...

IIIT ऊना की आउटरीच पहल, 130 स्कूली विद्यार्थियों को दिखाई तकनीकी शिक्षा की राह

विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ाई रुचि, छात्राओं...

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को...

राहुल गांधी ने फिर PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देने के...

हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: कर्मचारी मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के रूप में वित्त मंत्री हरपाल सिंह...

हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य में लॉटरी संचालन को लेकर पूर्व...

IIIT ऊना की आउटरीच पहल, 130 स्कूली विद्यार्थियों को दिखाई तकनीकी शिक्षा की राह

विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ाई रुचि, छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित ऊना:...