.
Baddiगॉदरेज कंपनी  ने पीजीआई  एममईआर के सहयोग से लगाया  रक्तदान शिविर

गॉदरेज कंपनी  ने पीजीआई  एममईआर के सहयोग से लगाया  रक्तदान शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी के काठा स्थित  गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी ने चंडीगढ़ की ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टीम के  सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में योगदान देना, जीवन बचाने के इस नेक कार्य को बढ़ावा देना तथा कर्मचारियों एवं समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ  क्लस्टर हैड संदीश बोरवणकर,  एचआर हैड अजय पसरीजा  तथा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में  एसपी विनोद धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पुलिस अधीक्षक  ने गॉदरेज टीम द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रक्तदाताओं की भी प्रशंसा की, जिन्होंने आगे आकर इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शिविर में कुल 62 पंजीकरण हुए। पीजीआई की अनुभवी मेडिकल टीम नेे स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग के बाद 20 संभावित रक्तदाताओं को चिकित्सकीय कारणों से रक्तदान के लिए अनुपयुक्त पाया गया। स्क्रीनिंग के उपरांत कुल 42 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इनमें गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की काठा एवं थाणा दोनों इकाइयों के कर्मचारी शामिल रहे।

इन लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान करने वाले प्रमुख रक्तदाताओं में गौरव शर्मा, रानू, प्रदीप सूद, शेखर त्रिपाठी, अनीता गुलैरिया, सूरज, राकेश, संदीप, सनी, अंकुश, मोहन, प्रवेश, अजय, हरजीत सिंह, धरमपाल, नरेश चौधरी, रंजन, प्रीतपाल सहित  42 लोग  शामिल रहे।
कंपनी ने पीजीआई ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन टीम, सभी रक्तदाताओं, कर्मचारियों, सहयोगी स्टाफ तथा आसपास के औद्योगिक समुदाय का इस नेक पहल में उनके बहुमूल्य योगदान और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कंपनी के., इरफान अली, अनीता गुलैरिया, पुनीत, संदीप, राकेश, प्रदीप, अश्वनी, किशन, सागर, हरीश, पंकज, मुनी लाल एवं मनोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन 2026 के दौरान संगीत, पंजाबी सिनेमा और छात्रों के अनुभवों...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य...