InternationalGippy Grewal के साथ Air Canada में बदसलूकी, बिजनेस क्लास का टिकट...

Gippy Grewal के साथ Air Canada में बदसलूकी, बिजनेस क्लास का टिकट लेकर इकोनॉमी में बैठाया, विरोध पर कहा- उतर जाओ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने एयर कनाडा की फ्लाइट में कथित तौर पर बिजनेस क्लास से इकोनॉमी क्लास में सीट बदले जाने को लेकर नाराजगी जताई है। गिप्पी के मुताबिक उन्होंने बिजनेस क्लास की सीट के लिए भुगतान किया था, लेकिन टोरंटो से अमेरिका के नेवार्क जा रही एयर कनाडा की AC1504 फ्लाइट में उन्हें इकोनॉमी क्लास में बैठाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे अपना बहुत खराब अनुभव बताया।

गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी पोस्ट में एयर कनाडा को टैग करते आरोप लगाया कि जब उन्होंने सीट बदले जाने को लेकर एयरलाइन स्टाफ से सवाल किया तो उन्हें बताया गया कि अब कुछ नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार उन्हें या तो इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने या फ्लाइट छोड़ने के लिए कहा गया।

गिप्पी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सीट बदलने का कारण जानने की कोशिश जारी रखी तो उन्हें विमान से उतारने की बात कही गई। उनका कहना था कि वह कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मांग रहे थे, बल्कि जिस बिजनेस क्लास सीट के लिए उन्होंने भुगतान किया था, उसी की मांग कर रहे थे और सीट बदलने की वजह जानना चाहते थे।

गिप्पी ने सोशल मीडिया पोस्ट में एयरलाइन के रवैये पर निराशा जताई और कहा कि उनका मुद्दा किसी विशेष व्यवहार या अतिरिक्त सुविधा का नहीं था।

गिप्पी की पोस्ट के बाद एयर कनाडा ने X पर जवाब दिया और इस अनुभव के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने उनसे बुकिंग रेफरेंस और टिकट पर दर्ज पूरा नाम निजी संदेश (DM) के जरिए साझा करने को कहा, ताकि मामले की जांच की जा सके। हालांकि, एयर कनाडा की ओर से सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गिप्पी को बिजनेस क्लास से इकोनॉमी में क्यों स्थानांतरित किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2026

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 11 बजकर 43...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...