Girl in a jacket
HomeBreaking Newsशिक्षा मंत्री के काफिले की गाड़ी और एंबुलेंस में भीष्ण टक्कर, देखें...

शिक्षा मंत्री के काफिले की गाड़ी और एंबुलेंस में भीष्ण टक्कर, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोट्टारक्काराः केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी के काफिले की एस्कॉर्ट जीप ने एक चौराहे को क्रास कर रही एंबुलेंस वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हाइसे में एंबुलेंस पलटकर घिसकती चली गई। कोल्लम शहर में हुए इस हादसे के दौरान एंबुलेंस में मौजूद मरीज समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। यह घटना चौराहे पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हादसे के बाद मंत्री की गाड़ी आगे निकलती दिख रही है। वह कुछ देर रुके और उसके बाद चले गए।

जानकारी के मुताबिक यह घटना कोट्टारक्कारा, पुलमन जंक्शन में हुई। बता दें कि जब शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी का काफिला गुजर रहा था तभी आगे चल रही पुलिस की गाड़ी ने एंबुलेंस वैन के एक किनारे पर टक्कर मार दी। इस हादसे का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री के काफिले के गुजरने के लिए यातायात थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मौके पर ट्रैफिक कांस्टेबल के काफी करीब से एंबुलेंस पलटने के बाद निकल गई।

हादसे की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें देखा जा सकता है कि एंबुलेंस लगातार आगे बढ़ती जा रही है। हालांकि, मंत्री के काफिले की गाड़ी दौड़ती रहती है और एंबुलेंस से टकरा जाती है। काफिले का वाहन एक मोटरसाइकिल के आगे रुकता है। जहां तक दुर्घटना में शामिल मंत्री के काफिले के वाहन की बात है, तो वह कुछ दूरी पर खड़ी एक बाइक से टकराने से बच गया। हालांकि, तब तक वाहन धीमा हो गया था और बाइक को नुकसान पहुंचा, जिस पर दो लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मंत्री वाहन से बाहर निकल आए। हालांकि, वह घायलों की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के बाद घटनास्थल से चले गए। वहीं, लोग हादसे के लिए मंत्री को जिम्मेदार मान रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण दिया है, जिन्होंने एंबुलेंस के लिए अपना काफिला बीच में ही रुकवा दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -