HomeTechGoogle Earth में आया कमाल का फीचर, अब इस तरह देख पाएंगे...

Google Earth में आया कमाल का फीचर, अब इस तरह देख पाएंगे लोग धरती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: गूगल लगातार अपने मैप और नेविगेशन प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने में जुटा है। इसी कड़ी में कंपनी ने Google Earth का ऐसा फीचर वेब ब्राउजर पर उपलब्ध करा दिया है। दुनिया को देखने का आपका नजरिया बदल सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर या पेमेंट की जरुरत नहीं है। अब यूजर्स सीधे अपने कंप्यूटर के ब्राउजर से दुनिया के ऊपर वर्चुअल उड़ान भर सकते हैं।

आखिर क्या होता है Google Fight Simulator?

Google Flight Simulator एक ऐसा टूल है जो यूजर्स को वर्चुअल विमान उड़ाने का एक्सपीरियंस उपलब्ध कराता है। इसकी मदद से आप पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों के ऊपर उड़ान भर सकते हैं। गूगल Earth के 3D Maps, इमारतों और नैचुरल जगहों को अलग नजरिए से देख सकते हैं हालांकि यह किसी प्रोफेशनल फ्लाइट सिम्युलेटर गेम जितना मुश्किल या असली नहीं लेकिन दुनिया का एक्सपलोर करने का यह एक बेहद मजेदार तरीका जरुर है।

Google Earth का नया फीचर

गूगल ने जून 2026 में घोषणा की कि उसका फेमस Flight Simulator फीचर अब ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले यह फीचर गूगल Earth एप्लिकेशन के अंदर एक छिपे हुए ईस्टर एग की तरह मौजूद था लेकिन अब इसे वेब वर्जन में भी शामिल कर दिया गया है।

कंपनी का मकसद Google Earth के कई एडवांस फीचर्स को ब्राउजर अनुभव का हिस्सा बनाना है। इसके अंतर्गत Elevation Profiles, एक्स्ट्रा डेटा लेयर्स और नए इम्पोर्ट ऑप्शन भी ऐड किए जा रहे हैं। फ्लाइट सिमुलेएटर का इसी का एक हिस्सा है।

इस तरह करें इस्तेमाल

यदि आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर लें।

. अपने कंप्यूटर पर गूगल Earth खोलें।

. सर्च बार के पास दिखाई देने वाले Explore Earth Option पर क्लिक करें।

. ऊपर मैन्य में मौजूद Tools सेक्शन चुनें।

. इसके बाद Flight Simulator ऑप्शन पर क्लिक करें।

. कीबोर्ड की Arrow Keys का इस्तेमाल करके विमान को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं मोड़ सकते हैं।

. Page Up और Page Down बटन से फ्लाइट की स्पीड कंट्रोल की जा सकती है।

. माउस पर क्लिक करके कंट्रोल मोड भी बदला जा सकता है।

यदि उड़ान के दौरान फ्लाइट क्रैश हो जाए तो You Crashed Restart ऑप्शन दबाकर आप फिर से अपनी फ्लाइट उड़ा सकते हैं।

मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं होगी सुविधा

फिलहाल यह सुविधा सिर्फ डेस्कटॉप ब्राउजर पर उपलब्ध है। Android और Iphone यूजर्स अभी अपने स्मार्टफोन पर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा यह फीचर सरल फ्लाइट फिजिक्स पर बेस्ड है इसलिए इसे सिर्फ मनोरंजन और एक्सप्लोरेशन के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। कम इंटरनेट स्पीड वाले यूजर्स को कुछ 3D एलिमेंटस लोड होने में परेशानी भी हो सकती है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -