.
KapurthalaJalandhar-Kapurthala रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 5 वर्षीय बेटे...

Jalandhar-Kapurthala रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 5 वर्षीय बेटे सहित पिता की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः कपूरथला-जालंधर रोड पर गांव अठोला के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय कैलाश और 5 वर्षीय बेटे लवकुश के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, देर रात गौरी निवासी बिहार, हाल निवासी गांव अठोला अपने पति कैलाश और 5 वर्षीय बेटे लवकुश के साथ बाइक पर कपूरथला से गांव अठोला जा रही थीं। जब वे गांव के पास जालंधर रोड पर पहुंचे तो उनकी बाइक की एक ट्रक से टक्कर हो गई।

इस भीषण हादसे में 5 वर्षीय लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश और उनकी पत्नी गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जशन ने जांच के बाद कैलाश को मृत घोषित कर दिया। गौरी का अस्पताल में इलाज अभी जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर टीम भी सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंची। पीसीआर इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी जालंधर के संबंधित थाने को दे दी गई है। पुलिस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है। मृतक कैलाश के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

AI की बढ़ती Technology को लेकर Obama का आया बयान, बोले – ‘इंसानों से ट्रेनिंग ले रहा एआई’

टेक्नोलॉजी: एआई का दौर इस समय बढ़ता दिख रहा...

Jalandhar News: गरमाया रेप केस, सिख ऑर्गेनाइजेशन ने SGPC अध्यक्ष धामी को लेकर उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अलायंस ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

शक के चलते घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर युवक की हत्या, देखें वीडियो

अमृतसरः गांव सैदपुर खुर्द से एक चौंकाने वाली घटना...

स्कूल में घुसकर युवक ने टीचर को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

लखीमपुर खीरीः लखीमपुर खीरी में सोमवार को एक स्कूल...

Punjab News: 12 साल के लड़के का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

घर में अकेला था किशन, पिता प्लबंर का काम करवाने के लिए लाए मिस्त्री तो पता चला घटना का अमृतसरः...

AI की बढ़ती Technology को लेकर Obama का आया बयान, बोले – ‘इंसानों से ट्रेनिंग ले रहा एआई’

टेक्नोलॉजी: एआई का दौर इस समय बढ़ता दिख रहा है। वहीं कुछ सेक्टर्स ऐसे भी हैं जहां इसको लेकर...

Jalandhar News: गरमाया रेप केस, सिख ऑर्गेनाइजेशन ने SGPC अध्यक्ष धामी को लेकर उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अलायंस ऑफ सिख ऑर्गेनाइजेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संगठन के नेताओं ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी...

शक के चलते घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर युवक की हत्या, देखें वीडियो

अमृतसरः गांव सैदपुर खुर्द से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी रंजिश और शक के चलते...