लुधियानाः शहर में गणपति उत्सव के दौरान एक चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। एक चोर गणपति पंडाल में घुसा, आराम से पंखा चुराया और मौके से भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में देख सकते है कि पंडाल में भक्त सो रहे थे। इस दौरान चोर आराम से पंखे को बंद करके मौके देखते ही उसे अपने साथ ले जाता है।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंडाल आयोजकों ने मांग की है कि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करे और कार्रवाई की जाए।