Girl in a jacket
HomeHimachalरेसलिंग प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रेसलिंग प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में लड़के और लड़कियों की एक दिवसीय ओपन रेसलिंग प्रतियोगिता करवाई गई ,जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा आठवीं की मंशा शर्मा ने अंडर-15 वर्ग में भार 66 किलो में स्वर्ण पदक हासिल किया तथा आठवीं कक्षा के हरजिंदर सिंह अटवाल ने अंडर-15 वर्ग में भार 75 किलो में रजत पदक हासिल किया। आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रेसलिंग प्रतियोगिता में इन दोनों बच्चों का चयन हुआ है, यह स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने इस उपलब्धि के लिए विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को  बधाई दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -